
हापुड़: घर में घुसे बंदर को वन विभाग ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों व बंदरों की वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। मामला शनिवार का है जब एक बंदर श्रीनगर स्थित मकान में घुस गया और जमकर हुड़दंग मचाया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात बंदर का रिस्क्यू किया और उसका उपचार कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि हापुड़ में आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार आतंक बढ़ता जा रहा है जिसका खामियाजा क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं। मामला शनिवार का है जब श्रीनगर में स्थित एक मकान में एक बंदर घुस गया। इस दौरान घर में मौजूद परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल ने टीम का गठन किया जिसके बाद वनकर्मी भरत, नितेश मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के पश्चात बंदर को पकड़कर उसका उपचार किया। साथ ही उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































