
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी संजय विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में शुक्रवार की सुबह कोबरा सांप निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। सूचना पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांड़पाल ने टीम का गठन किया। इसके पश्चात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात कोबरा सांप को पकड़कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
लोगों की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर वन दरोगा गौरव, वनकर्मी भरत मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के पश्चात आखिर सांप को पकड़ लिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733



























