हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के लिए बाजार पहुंची। इस दौरान व्यापारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ की मंडी पाटिया आदि क्षेत्रों से सैंपलिंग की। इस दौरान नमक, चाय की पत्ती, घी, तेल, पनीर, दूध, मावे के नमूने लिए और जांच को भेजें।
शासन के आदेश अनुसार सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की छह सदस्यीय टीम हापुड़ के मंडी पाटिया पहुंची और दुकानदारों के यहां से नमूने एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि छह सदस्यीय टीम दुकानों से नमूने लेकर जांच को भेज रही है। इस टीम में चार एफएसओ तथा दो चीफ शामिल हैं। शासन के आदेश अनुसार सैंपलिंग का यह अभियान दो जनवरी से शुरू हुआ है जो 18 जनवरी तक चलेगा ऐसे में हापुड़ से 145 सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है।
अभी तक दूध के 22, पनीर के 20 तथा मावे के 22 सैंपल लेकर विभाग ने जांच को भेज दिए हैं। हापुड़ में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों से नमक, चाय की पत्ती, घी, तेल आदि के नमूने लेकर जांच को भेज दिए।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























