
हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक बड़ी तेल मिल पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे जिन्होंने तेल मिल में सर्वे किया। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कई गाड़ियां तेल मिल पर पहुंची।
सोमवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक तेल मिल पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ियों में सवार होकर आए अधिकारियों ने सर्वे शुरू किया। बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के करीब एक दर्जन अधिकारी मौके पर पहुंचे जो सर्वे कर रहे हैं।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731

























