👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में नगर पालिका परिषद द्वारा फागिंग की जा रही है जिसके चलते मच्छरों व बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज, रेलवे रोड, राधापुरी आदि मोहल्लों में नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों ने फागिंग की जिससे मच्छर का लारवा ना पनप सकें। मौसम बदलने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। ऐसे में जगह-जगह फॉगिंग की जा रही है जिसके चलते बीमारियों का खतरा न मंडराए।
































