
हापुड़: पहले कोहरा, फिर बूंदाबांदी उसके पश्चात निकली धूप, सर्दी का कहर जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी का कहर जारी है। शुक्रवार की सुबह हापुड़ जनपद के विभिन्न इलाकों में जबरदस्त कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी ज्यादा प्रभावित हो गई। तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ी है। जनपद हापुड़ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। तापमान में आई गिरावट से लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद हापुड़ में शुक्रवार की सुबह सड़कों पर जबरदस्त कोहरा छाया रहा जिसके पश्चात घटा छा गई और हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। संभावना है कि सर्दी का कहर अभी जारी रहेगा।
हेल्थ इंश्योरेंस पर वाहनों के इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||

























