
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर-17 के मोहल्ला फूलगढ़ी में पानी की टंकी के पास खाली भूमि पर पड़े कूड़े के ढ़ेर में कुछ लोगों ने आग लगा दी। आग लगने से जहरीली हवा चारों ओर फैल गई। जबरदस्त बदबू के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग मजबूरन हवा में सांस लेने को मजबूर हो गए। क्षेत्र वासियों ने बताया कि बेहद खराब हालात बने हुए हैं। आए दिन कूड़े में आग लगाई जाती है जिसकी वजह से इलाका पूरी तरह प्रदूषित हो जाता है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि इस समस्या का समाधान होना चाहिए।
आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि जहरीली हवा की वजह से बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं देता। जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012





























