हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर-17 के मोहल्ला फूलगढ़ी, कोटला सादात में नई टंकी के पास कबाड़ के खत्ते लोगों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं जहां आए दिन आग लगने की वजह से क्षेत्रवासियों का हवा में सांस लेना दूभर हो रहा है। स्थिति यह है कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को जहरीली हवा में मजबूरन सांस लेना पड़ रहा है जिनका कहना है कि कुछ शरारती तत्व खत्तों में पड़े कूड़े और कबाड़ के ढ़ेर में आग लगा देते हैं जिसकी वजह से निकलने वाली जहरीली हवा में उन्हें मजबूरन सांस लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले में ध्यान दें।
नई टंकी के पास के हालात अपने आप में काफी चिंताजनक है। आग से निकलता हुआ यह बताने के लिए काफी है कि हवा के साथ-साथ लोगों की सेहत के साथ किस तरह खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके मेहमान भी रिश्तेदारी में आने से कतराते हैं। जहरीले धुएं की वजह से प्रकृति को भी चोट पहुंच रही है। लोगों ने मामले में लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























