
👁 0 views Views
हापुड़: ट्रांसफार्मर में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ती गई जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। मौके की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि बड़े डाकखाने के पास रखे ट्रांसफार्मर में किसी कारण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद ट्रांसफार्मर के नीचे खड़े लोगों ने खुद को बचाया। राहगीरों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया जो वायरल हो रहा है।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012





























