
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के केशव नगर में नमकीन बनाने की फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से धुआं निकलते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया जिन्होंने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
मामला रविवार का है जब क्षेत्रवासियों की नजर केशव नगर में स्थित नमकीन फैक्ट्री से निकलते धुएं पर पड़ी। फैक्ट्री से काफी ज्यादा धुआं निकल रहा था जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को अवगत कराया तो पता चला कि नमकीन फैक्ट्री में आग लगी है। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

































