
हापुड़: स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे किसान संगठन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ गुरुवार को हापुड़ के आवास विकास में स्थित विद्युत विभाग के एसई ऑफिस पर धरना दिया और जमकर प्रदर्शन किया और कहा कि स्मार्ट मीटर को जनता पर थोपा जा रहा है जो पूरी तरह गलत है। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन भी सौंपा।
संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह ने बताया कि जनता के घरों पर जबरन बिजली कर्मियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिसकी वजह से बिल ज्यादा आ रहा है और यह मीटर कभी भी बंद हो जाते हैं। ऐसे में वह इसका विरोध करते हैं। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने एसई कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627



























