हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उद्यान विभाग हापुड़ के कृषकों ने लखनऊ में आयोजित प्रदर्शनी में कई पुरस्कार हासिल कर हापुड़ का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। लखनऊ के राजभवन प्रांगण में चार दिवसीय प्रादेशिक फल, शाक भाजी, पुष्प प्रदर्शनी का 17 से 20 फरवरी तक आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से उद्यान विभाग द्वारा जनपद के कृषकों द्वारा पुष्प, शाकभाजी, फल आदि की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें हापुड़ ने कई पुरस्कार अपने नाम किए।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल द्वारा किया गया जहां प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में जनपद हापुड़ की कृषक अनुपमा गुप्ता पत्नी सुनील कुमार गुप्ता गांव डूहरी विकास खंड धौलाना ने गुलाब उत्पादन में प्रथम स्थान हासिल किया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में





























