हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बाहरी तत्व कॉलेज की यूनिफार्म पहन कर प्रवेश कर रहे थे। ऐसा करने वाले दो युवकों को कॉलेज के शिक्षकों ने पकड़ लिया और पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद युवकों के परिजनों को फोन कर मामले से अवगत कराया गया। कॉलेज के प्राचार्य नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में भारी तत्वों का प्रवेश होने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए लगातार कॉलेज परिसर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से बाहरी तत्व कॉलेज की यूनिफार्म पहन कर और गले में आई-कार्ड डालकर घूमते हैं। छात्राओं को परेशान करते हैं जिसके बाद कॉलेज ने शिक्षकों को सतर्क किया और उसने सोमवार को अचानक चेकिंग अभियान चलाया जिसमें एक युवक कॉलेज की ड्रेस पहन कर घूम रहा था जबकि एक बाहरी तत्व अपने साथी का आई कार्ड डालकर कॉलेज में यहां-वहां घूम रहा था। इसके बाद राहुल बंसल ने अन्य शिक्षकों के साथ दोनों को पकड़ लिया और परिजनों को अवगत कराया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

































