
हापुड़: मेरठ रोड पर सड़क तक पसरा अतिक्रमण, मुख्य मार्ग पर सजी दुकानें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हापुड़ की मेरठ रोड पर अतिक्रमणकारियों के इस कदर हौसले बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने सड़क पर ही दुकान सजा ली है जिससे हादसे की प्रबल संभावना बढ़ रही है। वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार तो दुकानदारों से नोकझोंक भी हो जाती है लेकिन अतिक्रमणकारी मानने को तैयार नहीं है।
हापुड़ की मेरठ रोड पर बस अड्डे के आसपास अतिक्रमण की वजह से राहगीर परेशान हो रहे हैं। वाहनों को मुड़ने व निकलने में परेशानी होती है। ठेले खोमचे वालों ने भी सड़क तक ठेलों को बढ़ाया हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने तो सड़क पर ही दुकान सजा ली है जिसकी वजह से हादसे की संभावना बन रही है।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786































