
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित ब्लूम अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के रजपुरा के रहने वाले अभिषेक कुमार ने बताया कि वह हापुड़ देहात क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित ब्लूम अस्पताल में कार्यरत है। 17 फरवरी 2026 को करीब सवा 3:00 बजे अज्ञात चोर उसकी बाइक अस्पताल परिसर से चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने आसपास तलाशी की लेकिन बाइक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


























