
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पटना मुरादपुर पावर स्टेशन पर 33 केवी लाइन पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। वहीं स्वर्गाश्रम रोड पर भी मरम्मत कार्य होना है जिसके चलते 8, 9 और 10 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पावर सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में क्षेत्रवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। गढ़ रोड पर 1,000 केवी का ट्रांसफार्मर भी रखा जाना है जिसके चलते गढ़ रोड, स्वर्गाश्रम रोड, ब्रह्मनान, चाह कमाल और गढ़ क्षेत्र में भी सप्लाई बंद रखी जाएगी। लोगों को भीषण गर्मी में पावर कट का सामना करना पड़ेगा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























