
हापुड़: आज व कल चार-चार घंटे के लिए प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के टाउन हॉल से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार व शनिवार को चार-चार घंटे के लिए प्रभावित रहेगी। सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति शटडाउन रहेगी। मरम्मत कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। इस दौरान क्षेत्र वासियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि टाउन हॉल बिजली घर से 20 से अधिक मोहल्ले जुड़े हैं जिसकी सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विद्युत वितरण उपखंड प्रथम हापुड़ खंड अधिकारी ने बताया कि 11 तथा 12 अप्रैल को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक विद्युत आपूर्ति शटडाउन रहेगी। दिल्ली रोड पर नई 11 केवी लाइन का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से 33/11 केवी विद्युत केंद्र टाउन हॉल हापुड़ की विद्युत सप्लाई 11 व 12 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावित रहेगी।
20% तक प्राइवेट बुक्स, 30% तक नोटबुक्स पर छूट: 9528182700 || 10 वर्षों से आपकी सेवा में विशाल किताब घर


























