
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):विद्युत वितरण उपखंड प्रथम हापुड़ के उपखंड अधिकारी ने बताया कि बिजनेस प्लान 2023-24 के कार्य को पूर्ण करने के लिए विद्युत आपूर्ति 16 सितंबर से 18 सितंबर तक सुबह 6:00 से सुबह 10:00 बजे तक बाधित रहेगी। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत फीडर नंबर 3 और 5 के विभक्तिकरण का कार्य किया जाना है जिसके चलते मोहल्ला मजीदपुरा, महेशपुरी, कोठी गेट, राजीव बिहार, खाई, कसेरठ बाजार, त्रिलोक पुरम, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, पीर बाउद्दीन आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति 16 तारीख से 18 तारीख तक प्रतिदिन सुबह 6:00 से सुबह 10:00 बजे तक बाधित रहेगी। लगभग 6,000 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

































