
👁 21 views Views
हापुड़: बुलंदशहर रोड, चितौली रोड, इटोरी की विद्युत आपूर्ति आज साढ़े सात घंटे रहेगी बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नन्द बिहार बिजली घर से पोषित इटोरी फीडर पर डबल सर्किट कार्य किया जाएगा जिसके चलते मंगलवार आज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 7:30 घंटे तक प्रभावित रहेगी। इमटोरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक बाधित रहेगी। एसडीओ हिमांशु सचान ने बताया कि गर्मियों के समय में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उसके लिए विद्युत लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। इमटोरी बिजली घर से दर्जन भर से अधिक गांव जुड़े हैं जिनके उपभोक्ताओं को यह समस्या झेलनी पड़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग सुबह ही अपने दैनिक कार्य निपटा लें।































