
हापुड़: एक ओर झुकता जा रहा बिजली का खंभा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी कोटला सादात में बिजली का एक जर्जर खम्भा एक ओर झुकता जा रहा है जिसकी वजह से हादसे को निमंत्रण मिल रहा है। आने जाने वाले लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र वासियों ने मामले का स्थाई समाधान निकालने और खम्भों को दुरुस्त कराने की मांग की है। आपको बता दें कि यह बुध बाज़ार मार्ग पर खम्भा लगा हुआ है जो जर्जर अवस्था में है। इलाके के और भी कई खम्भे भी जर्जर अवस्था में है जिनको बदलवाने की लोगों ने मांग की है। बिजली का यह खंभा बेहद खराब हालत में है जो प्रतिदिन एक ओर झुकता जा रहा है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में हादसा भी हो सकता है। लोगों ने खंबे को बदलवाने की मांग की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























