हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इस भीषण गर्मी में हापुड़ वासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन फीडर ट्रिप मार रहे हैं जिसकी वजह से लोग गर्मी में जीने को मजबूर हैं। सोमवार को भी बिजली व्यवस्था हापुड़ में चरमरा गई। इस दौरान डेढ़ घंटा दिल्ली रोड पर स्थित बिजलीघर बंद रहा जिससे जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी ठप रही। 80 बार से अधिक फीडर ट्रिप हुए। हापुड़ शहर के 55 मोहल्ले वासियों को इस दौरान भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। ट्रिपिंग की समस्याएं प्रतिदिन हो रही है जिससे उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। पिछले कई दिनों से जगह-जगह फॉल्ट की वजह से भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सोमवार की रात को हापुड़ के कुछ इलाकों में आधे मोहल्ले में बिजली सप्लाई हुई तो आधे में ठप रही जिसकी वजह से लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ा और इस दौरान उन्होंने बिजली अधिकारियों को जमकर कोसा। हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज, न्यू जवाहरगंज, राधापुरी, सर्राफा बाजार, श्रीनगर आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























