
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के साधना मार्केट में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो महिलाओं ने वृद्धा की पिटाई की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बताया जा रहा है कि साधना मार्केट में वृद्धा और दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान विवाद काफी बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर दोनों महिलाओं ने वृद्धा पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706



























