
हापुड़: शहर की 53 मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई। ईद पर ईदगाह समेत शहर की 53 मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई और देश में अमन चैन की दुआ की। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित ईदगाह पर सुबह 8:00 बजे नमाज अदा की गई जबकि जामा मस्जिद पर सुबह 8:15 बजे नमाज हुई।
जनपद हापुड़ में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से परम्परागत ढंग से मनाया गया। इससे पहले मुस्लिम भाई-बहनों ने बाजार में जमकर खरीददारी की। हापुड़ के ईदगाह के साथ-साथ नगर की मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर देश व परिवार की सुख स्मृद्धि की कामना की। मुस्लिम भाइयों ने सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया। पुलिस भी दौरान मुस्तैद रही। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी गई। पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी आदि की सहायता से निगरानी की।






























