VIDEO: हापुड़: इंद्रगढ़ी में ऊर्जा निगम की लापरवाही से लोग खड़े हादसे की दहलीज़ पर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगातार लगते रहते हैं। अब एक और तस्वीर सामने आई है जिससे ऊर्जा निगम के अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में हैं। हापुड़ के वार्ड नंबर-पांच के मोहल्ला इंद्रगढ़ी की कुंवा वाली रोड पर बिजली के जर्जर तारों पर जगह-जगह से जोड़ लगे हुए हैं, खंबे भी जर्जर हो चुके हैं, ट्रांसफार्मर भी खुले में रखा हुआ है, बिजली के तारों और ज़मीन में फांसला भी घटता जा रहा है। ऐसे में स्थानीय लोग और हादसे के बीच की दूरी बेहद कम है।
आपको बता दें कि इंद्रगढ़ी में विद्युत पोल, तारों के हालात बेहद खराब है। यहां आए दिन स्पार्किंग होती रहती है जिसकी वजह से बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने तार को बदलने की जगह उस पर ही जगह-जगह जोड़ लगा दिए हैं जिनसे अक्सर चिंगारी निकलती रहती है। लोगों का कहना है कि तार काफी नीचे आ चुके हैं। निकलने वाला व्यक्ति यदि हाथ ऊपर उठा दे तो वह करंट की चपेट में आ जाएगा। वहीं ट्रांसफार्मर भी खुले में रखा हुआ है जिसकी वजह से हादसों का डर मंडरा रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही का चिट्ठा आपको इस क्षेत्र में नजर आएगा। स्थानीय लोगों की मांग है कि जर्जर खंभों को भी बदला जाए वरना यह कभी भी हादसे का रूप ले सकते हैं।








Related Posts

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

🔊 Listen to this हापुड, सीमन/अमित कुमार(ehapur news): जनपद हापुड के 40 परीक्षा केंद्रो पर बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में कड़ी सुरक्षा…

Read more

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के सर्वोदय नगर के एक मकान में संचालित बीएसएस सनोटा माइक्रो क्रेडिट लि का कलेक्शन एजेंट अंकुर ही कंपनी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को
error: Content is protected !!