हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मंडी पाटिया पर स्थित बाबा खाटूश्याम के मंदिर में भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू हो गया है। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से जगह-जगह बैनर भी लगाए गए हैं और भक्तों को ड्रेस कोड के बारे में जागरुक किया जा रहा है। मंदिर में लगाए गए बैनर पर लिखा है: विनम्र आग्रह: सभी महिलाएं एवं पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं। छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, बरमुड़ा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी फटी जींस आदि पहन कर आने पर बाहर से ही दर्शन करें। कृपया सहयोग करने की कृपा करें। आज्ञा से: मन्दिर श्री खाटू श्याम जी
मंदिर समिति द्वारा उठाए गए इस कदम से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने शुरु हो गई हैं। बरसाना स्थित राधा रानी के मंदिर में ड्रेस कोड लागू होने के बाद हापुड़ के मंदिरों में भी ड्रेस कोड को लागू किया जा रहा है।
135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र
🔊 Listen to this 135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा तट से 135 किलो की कावड़ लेकर निकले नौजवानों का दल लोगों के…
Read more
























