
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक लड़का और किशोरी ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ शुरू कर दी।
मामला रविवार का है जब एक नाबालिग किशोरी एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी। दोनों जैसे ही रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो ड्रामा करने लगे। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान लड़खड़ाती जुबान से किशोरी बोली कि उसके पिता को यह लड़का पसंद नहीं है।




























