हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर एसबीआई बैंक के सामने की तरफ नालों में गंदगी जमा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। एक तरफ तो स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। नाले में जमा गंदगी की वजह से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिवाली को लेकर साफ-सफाई के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान की हवा निकल गई। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
आपको बता दें कि वैसे तो दीपावली को लेकर साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है लेकिन दूसरी ओर अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। हापुड़ की गढ़ रोड पर नालों में जमा गंदगी की वजह से क्षेत्र वासियों पर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158


































