हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बुधवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में आने वाले मरीजों से सीएचसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दिनेश खत्री को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में मरीजों को परेशान होने नहीं दिया जाए। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने इसी के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्स-रे सेंटर, सीटी स्कैन रूम, ओपीडी कक्ष आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा अचानक हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंची जिससे अस्पताल में तैनाश स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रेरणा शर्मा ने बारीकी से सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल में आने वाले मरीजों से उनका हाल जाना जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी मरीज स्वास्थ्य सेवा से वंचित ना रहे।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


























