हापुड़ः मदद पाकर दिव्यांगजन हुए खुश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद हापुड़ की अगुवाई में रविवार को हापुड़ में आयोजित एक शिविर में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, बैशाखी, कृत्रिम अंग, कानों की मशीन आदि वितरित की गई। दिव्यांग जन मदद पाकर खुश नजर आए। शिविर में शामिल होने के लिए 200 दिव्यांगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस शिविर की खास बात यह देखने को मिली। बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के दिव्यागों की मदद की गई।
भारत विकास परिषद हापुड़ की मुख्य शाखा द्वारा हापुड़ में आयोजित शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों का पहले पंजीकरण की जांच की गई और फिर उनकी जरुरत के मुताबिक कानों की मशीन, व्हील चेयर तथा बैशाखी वितरित की गई। कृत्रिम अंग लेने के इच्छुक दिव्यांगों के अंगों को डाक्टरों ने देखा। दिव्यांगों को हाथ, पैर, जूते आदि चार फरवरी को आर्य समाज में आयोजित शिविर में दिए जाएंगे।
शिविर में विकलांग बालकों व नौजवानों को देखकर ऐसा लगा कि अभी भी दिव्यांगों को और मदद की जरुरत है। मानव का विकलांग होना एक अभिशाप है। समाजसेवियों को असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आकर काम करना चाहिए। यही सच्ची ईश्वरीय पूजा है। शिविर में शाखा अध्यक्ष संजय गर्ग, शिखा गर्ग, पंकज सक्सेना, वीरेंद्र गुप्ता आदि ने शिविर में सहयोग दिया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
























