
जनपद हापुड़ को मिले 18 शिक्षक, पदस्थापना के आदेश के बाद हुई काउंसलिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के करीब 11 साल बाद कोर्ट के आदेश पर हापुड़ में 18 शिक्षकों की पदस्थापना के आदेश हुए हैं जिसके चलते गुरुवार को 18 शिक्षकों की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में काउंसलिंग आयोजित कराई गई। आखिर नौकरी मिलने पर सभी ने खुशी जाहिर की है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2013 में 29,334 गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। यह परीक्षा 2015 में कराई थी। भर्ती प्रक्रिया से असंतुष्ट बहुत से अभ्यर्थियों ने उच्चतम न्यायालय की शरण ली थी जिसमें अभिषेक को राहत मिली है जिनकी पदस्थापना के आदेश हुए हैं। ऐसे में हापुड़ को 18 शिक्षक मिले हैं जिनमें सात शिक्षक विज्ञान और 11 शिक्षक गणित व विज्ञान के हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























