हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में चल रही संगीतमय श्री शिवमहापुराण में ब्यास पंडित मोहित भारद्वाज जी ने बताया कि एक बार जब ब्रह्म देव ने सृष्टि की रचना की जिम्मेदारी ली तो ब्रम्हा जी ने बाबा भोलेनाथ से कहा कि जीव की रचना तो वह स्वयं करेंगे। मछली को बनाया तो जल से पूछा, वृक्षों को बनाया तो पृथ्वी से पूछा, मनुष्य को बनाया तो भगवान शंकर से पूछा, ब्यास जी ने आगे बताया कि संसार को श्वास देने वाला, संसार के प्राणियों को जीवित रखने वाला, प्राणियो को सुखी रखने वाला वह कोई नहीं केबल भगवान भोलेनाथ ही है। इसलिए सभी से बार बार कहते है कि ये मानव शरीर पाया है तो इसे बेकार ना जाने दे। आपके कोई पुण्य है जो शिवमहापुराण सुनने को मिली है। इस अवसर पर भगवान शंकर और पार्वती की सुन्दर झांकी का आयोजन किया गया।




























