
👁 24 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्टरगंज में स्थित सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा हनुमान जन्मोत्सव एवं 57वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में श्री भक्तमाल कथा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महामंडलेश्वर श्री स्वामी धर्मदेव जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य कथा प्रवक्ता आचार्य श्री संजीव कपिल जी को सुनने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। 30 मार्च से शुरू हुई कथा 1 अप्रैल तक चलेगी और गुरुवार हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन होगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























