👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। उम्मीद है कि हापुड़ डिपो को दिसंबर के महीने में 30 नई बसें मिल सकती हैं। यह बसें पुरानी बसों से आधुनिक और बड़ी होंगी। इन बसों के आने से हापुड़ डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 150 हो जाएगी। फिलहाल यह संख्या 120 है। इन बसों का संचालन दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, शाहजहांपुर, किठौर, मोदीनगर आदि रूटों पर किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले अगस्त के महीने में 10 बसें डिपो को मिलनी थी लेकिन किसी कारण की वजह से यह नहीं मिल सकी। ऐसे में लगातार डिमांड भेजी जा रही थी। अब 30 बसें मिलने की संभावना है। इसके लिए लखनऊ से आश्वासन मिल गया है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038


























