
शिवभक्तों की सुविधा हेतु हरिद्वार मार्ग पर हापुड़ डिपो ने बढ़ाई बसों की संख्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिव भक्तों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने हरिद्वार मार्ग पर बसों की संख्या को बढ़ा दिया है। हापुड़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि हरिद्वार मार्ग पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को 12 रोडवेज बसें शिव भक्तों को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुई। महादेव के उद्घोष के साथ माहौल भक्ति के रंग में रंग गया। हरिद्वार मार्ग पर बसों का संचालन बढ़ने से शिव भक्तों को राहत मिली है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























