हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रोडवेज डिपो को दो नई बसें मिली है जिससे यात्रियों का सफर अब आसान होगा। फिलहाल हापुड़ डिपो से किठौर, रामनगर, हल्द्वानी, लखनऊ, बरेली, दिल्ली आदि मार्गों पर 86 निगम और 9 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या के आगे बसों की संख्या नाकाफी है। अधिकारियों ने निगम से 10 नई बसों की मांग की थी। फिलहाल दो नई बसें मिल गई हैं। उम्मीद है कि इसी महीने और बसे मिल सकती हैं।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























