👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाई दूज के अवसर पर बहनों की यात्राओं को सुगम बनाने के लिए रोडवेज ने भैयादूज पर बसों के फेरे में इजाफा करने का फैसला लिया है। इस दौरान बसें अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। खासकर महिलाओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। मोदीनगर पर प्रतिदिन हापुड़ डिपो से बसें 25 चक्कर लगाती हैं लेकिन भाई दूज पर इन फेरों को बढ़ाकर 45 से 50 कर दिया जाएगा। वहीं किठौर मार्ग पर 15 चक्कर की जगह 25 से अधिक चक्कर लगाए जाएंगे। साथ ही बसों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। लंबे रूटों पर चलने वाली बसों में भी इजाफा होगा।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























