
👁 17 views Views
हापुड़ डिपो ने कमाए 2.51 करोड़ रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया और 2.51 करोड रुपए कमाए। 28 फरवरी से 9 मार्च तक रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई। इस दौरान हापुड़ डिपो की रोडवेज बसों में 1.55 लाख यात्रियों ने सफर किया। हापुड़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से निर्बाध रूप से होली के दौरान सभी मार्गों पर बसों का संचालन किया गया जिससे यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





























