हापुड़: दिल्ली-गढ़ रोड की हुई मरम्मत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली-गढ़ रोड पर पक्का बाग, तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, भैरव मंदिर के आसपास सड़क पर जगह-जगह एक परत बिछाई गई है जो रात के समय बिछाई जा रही है जिससे यातायात प्रभावित ना हो। अगले दिन सुबह सड़क पर काली पट्टी बिछी देख लोग भी चौक गए। मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग का कहना है कि मुख्य मार्ग पर जगह-जगह दरार आ जाती है जिन्हें बढ़ने से रोकने के लिए इस तरह उसकी मरम्मत की जाती है।
आपको बता दें कि हाल ही में हापुड़ की दिल्ली-गढ़ रोड पर जगह-जगह सड़कों पर लगी काली पट्टी देख लोगों के जहन में कई सवाल खड़े हुए। मामले में जब पीडब्ल्यूडी विभाग से जानकारी हासिल की गई तो बताया गया कि हाईवे पर जगह-जगह क्रैक आ गए हैं जिन्हें बढ़ने से रोकने के लिए विभाग ने उसकी मरम्मत की है जिससे क्रैक न बढ़े और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
































