👁 0 views Views
हापुड़ देहात पुलिस ने तीन गुंडों को हथियार व शराब के साथ दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तीन गुंडा तत्वों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब व हथियार बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस चैकिंग कर रही थी राजधानी स्कूल के पास भगवानपुरी का आकाश व पन्नापुरी का विकास पुलिस के हत्थे चढ़ गए पुलिस ने आकाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस तथा विकास के कब्जे से 19 पव्वे शराब बरामद की है। जबकि गांव असौड़ा के राहुल को पुलिस ने दौमी असौड़ी चौराहा के पास से चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111



























