हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपियों ने उसकी हत्या का प्रयास भी किया। धारदार हथियार से वार कर आरोपी युवक को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतियान निजामुद्दीन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उससे और उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। आरोप है कि 29 अगस्त की रात को उसका भाई इस्लामुद्दीन घर पर मौजूद था। तभी मोहल्ले का शोएब, अनस और दानिश लाठी ठंडा व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। उसके साथ मार पिटाई करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने भाई के पुत्र बिलाल पर भी जानलेवा हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point


























