हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर चौकी इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देख एक ट्रेन के लोको पायलट ने आरपीएफ और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान के 35 वर्षीय निजामपुर निवासी प्रदीप तोमर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी है।

सोमवार की रात को एक ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने तुरंत आरपीएफ और पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950



























