हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ क्राइम ब्रांच और गाज़ियाबाद एसटीएफ ने हवाला से जुड़े तारों की जांच के लिए बदायूं के लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर में शुक्रवार की रात को दबिश दी और हवाला धंधे वालों की जानकारी ली।
बता दें कि हापुड़ क्राइम ब्रांच और गाजियाबाद एसटीएफ बिसौली इलाके में पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर का रहने वाले एक व्यक्ति जेल में बंद है। उसकी पत्नी हापुड़ में रह रही है। महिला संग्रामपुर के एक व्यक्ति के संपर्क में आई। यह संदिग्ध काफी समय से हवाला का धंधा कर रहा है। हवाला के धंधे के चलते महिला ने जनपद हापुड़ में कई फर्जी खाते खुलवाए थे और उन खातों में लाखों रुपए का लेनदेन भी हुआ जिसके चलते हापुड़ जिले में एफआईआर भी दर्ज है। मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। एक व्यक्ति चंदौसी और एक अमरोहा से पकड़ा गया जिसका संबंध लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर गांव से है। दोनों ही हवाला के धंधे में शामिल बताए जा रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार की रात हापुड़ क्राइम ब्रांच और गाजियाबाद एसटीएफ ने इलाकों में दबिश दी और जानकारी हासिल की।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























