
हापुड़: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में शनिवार की सुबह एक गोवंश 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब गोवंश पर पड़ी तो उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके से जुड़ी वीडियो वायरल हो रही है।
मामला शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है। जब देहात क्षेत्र के गांव काटीखेड़ा में स्थित करीब 20 फीट गहरे कुएं में अचानक एक गोवंश गिर गया। गोवंश की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो उन्होंने गोवंश को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि कुआं करीब 20 फीट गहरा है जिसमें गोवंश गिर गया है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288



























