हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक और सोमवार को अंत्येष्टि के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हापुड़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश के ऑफिस द्वारा जारी एक नोटिस के तहत सोमवार को हापुड़ में कोर्ट भी बंद रहेगी।
बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। शनिवार रात को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली। पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर 23 अगस्त को उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि अतरौली लाया जाएगा। यहां लोगों के दर्शन के बाद नरौरा में गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन की आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























