हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ देहात पुलिस और एटीएस ने हथियार सप्लायरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हथियार सप्लायर को दबोच लिया जो कि दिल्ली-एनसीआर में एक पिस्टल को करीब 80 हजार रुपए में बेचते थे. दोनों ही सप्लायर बिहार के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सत्यम् निवासी बिहार तथा अंकित निवासी वजीरपुर दिल्ली है जिनसे दो अवैध देशी पिस्टल तथा दो आईफोन बरामद किए गए है।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएस और हापुड़ देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और एटीएस ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों दिल्ली-एनसीआर में हथियार बेचते थे. आरोपी एक पिस्टल को करीब 80 हजार में बेचते थे. बताया जा रहा है कि दोनों का यह गोरखधंधा दिल्ली एनसीआर में फल फूल रहा था. दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. साथ ही यह भी पूछताछ की जा रही है कि अभी तक इन्होंने किन-किन लोगों को अवैध रूप से हथियार बेचे हैं.

स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit























