हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग चौराहे के पास स्थित स्वर्ग आश्रम रोड पर छात्राओं और एक व्यक्ति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। छात्राओं ने व्यक्ति को लाठी से पीटा। इस दौरान हल्का-फुल्का पथराव भी हुआ. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर छात्राओं का एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद डंडे निकल आए और एक दूसरे पर हमला करने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























