लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के नवसंकल्प शिविर में शामिल हुए हापुड़ कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर 2 दिवसीय नवसंकल्प शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भी हिस्सा लिया। शिविर में कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। प्रियंका गांधी ने शिविर में प्रदेश भर से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जून के अगले सप्ताह से पूरे यूपी में डिजिटली सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान में युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर – नवंबर में प्रदेश में निकाय चुनाव शुरू होने जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने जा रही हैं। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि 2022 के निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति करने के लिए जून के अगले सप्ताह से डिजिटली सदस्यता अभियान चलाने जा रही हैं। महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य कांग्रेस की इस अभियान में प्राथमिकता होगी। कांग्रेस पार्टी नवसंकल्प के साथ आगामी चुनाव में मजबूती के साथ उतरने जा रही हैं। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धरातल पर जाकर गांव – गांव, शहर – शहर कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ना हैं। कांग्रेस की नीति हमेशा भारत जोड़ो की रही हैं और जो लोग देश में भारत को तोड़ने की बात कर रहे हैं उन्हें आगामी चुनाव में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने परिश्रम और संघर्ष के साथ जवाब दें।







Related Posts

बाबूगढ़ में विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा 8 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा…

Read more

हापुड जनपद में एक सौ टी 0बी0 एवम् कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश शासनादेश के अनुपालन में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के कुशल निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़ में विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

बाबूगढ़ में विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

हापुड जनपद में एक सौ टी 0बी0 एवम् कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे

हापुड जनपद में एक सौ टी 0बी0 एवम् कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे

दिगम्बर जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज 11 फरवरी को हापुड आएगे

दिगम्बर जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज 11 फरवरी को हापुड आएगे

पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर (यथास्थिति) की मृत्यु हो जाने पर सूचना तत्काल कोषागार कार्यालय को दे

पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर (यथास्थिति) की मृत्यु हो जाने पर सूचना तत्काल कोषागार कार्यालय को दे

रीता हत्याकांड: खर्चे से परेशान पति ने दो दोस्तों संग की थी अपनी पत्नी की हत्या

रीता हत्याकांड: खर्चे से परेशान पति ने दो दोस्तों संग की थी अपनी पत्नी की हत्या

हापुड़: श्री बालाजी धाम पहुंचे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज

हापुड़: श्री बालाजी धाम पहुंचे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज
error: Content is protected !!