हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका में शनिवार को हापुड़ जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने पार्षदों के साथ एक बैठक का आयोजन किया और सभी को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी के मरीजों को उपचार के दौरान 500 रुपए प्रतिमाह दिया जा रहा है। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में भी सभी को जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्षदों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया और अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने की अपील की गई।




























