
हापुड़: कक्षा 12 की छात्रा ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीक नगर में 17 साल की एक छात्रा ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब परिजनों ने छात्रा को पुकारा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ था जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
मामला रविवार का है जब 17 साल की दिव्या पुत्री राजकुमार निवासी रफीक नगर का शव घर में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। जब परिजनों ने छात्रा का शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की। आसपास मौजूद लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार में कोहरा मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241































