हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), हापुड़ की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक मिलन पार्टी हॉल शिवपुरी में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दिनेश त्यागी की बैठक में दवा व्यवसाय में आ रही कठिनाइयों एवं उसके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों को दवा को बिल से क्रय व विक्रय करने के लिए जागरूक किया जाएगा तथा अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने बताया अधिकांश दवा विक्रेताओं ने फ़ूड रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस बनवा लिए हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के 100 दिन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए फिर से सभी सदस्यों को फ़ूड के रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस को बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. बैठक में विनीत जिंदल, अजय सोढ़ा, प्रवीण त्यागी, गौरव गर्ग, नीरज डाबरा, सुशील कुमार शर्मा, अनिल कुमार रुहेला, अमित शर्मा, लईक अहमद आदि उपस्थित रहे।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739

































